News
Iran: मोजतबा खामेनेई का संदेश ईरानी टेलीविजन पर प्रसारित, कहा- शहीद हुए लोगों के खून का लेंगे बदला
- byShiv
- 13 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के नए नेता के रूप में मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश ईरानी टेलीविजन पर सामने आया है। एंकर ने ख़ामेनेई का संदेश टीवी चैनल पर पढ़कर सुनाया। ख़ामेनेई ने संदेश में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज की नाकाबंदी जारी रखने और मिनाब स्कूल के बच्चों सहित शहीद हुए लोगों के खून का बदला लेने पर ज़ोर दिया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके अलावा मोजतबा खामेनेई ने कहा कि उन्हें इस्लामिक गणराज्य के टेलीविजन के माध्यम से नेता के रूप में उनके चुनाव पर विशेषज्ञों की सभा के मतदान के परिणाम के बारे में सूचित किया गया था।
अमेरिका और इसराइल के ईरान के साथ चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए ख़ामेनेई ने लगातार हमले जारी रखने का आह्वान किया।
pc- aaj tak





