Iran-US: जंग के बीच में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने दिया इस्तीफा! ये बताया कारण
- byShiv
- 01 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच में एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार तनाव और सीजफायर को लेकर जारी बातचीत के बीच में दावा किया गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पद छोड़ने के पीछे आईआरजीसी की मनमानी और दखल को वजह बताया गया।
खबरों की माने तो पेजश्कियान के इस्तीफे के दावों पर आईआरजीसी से संबंधित तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सरकारी सूत्र के हवाले से सफाई दी है। न्यूज एजेंसी ईरान इंटरनेशनल ने एक सूत्र के हवाले से दावा किया था कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने रविवार (31 मई) को आईआरजीसी के प्रशासन पर कब्जे का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस्तीफा ईरान के सर्वाेच्च नेता मोज्तबा खामेनेई की मंजूरी के लिए भेजा गया हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने इस्तीफे को लेकर कहा राष्ट्रपति और सरकार को देश के प्रमुख और अहम फैसले लेने की प्रक्रियाओं से प्रभावी रूप से अलग कर दिया गया है और आईआरजीसी के भीतर कट्टरपंथी गुटों को सत्ता पर कंट्रोल करने में सक्षम बना दिया है, ऐसे में वह खुद को अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में असमर्थ पा रहे हैं।
pc- news18 hindi






