Iran-US: ईरान-अमेरिका के बीच जंग खत्म, ट्रंप ने शांति समझौते का किया ऐलान, होर्मुज खुलेगा

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर के लिए एक बड़े काम की खबर हैं और वो ये की अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता पूरा हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (14 जून) को इसका ऐलान किया। इसके साथ ही होर्मुज के खुलने का भी रास्ता साफ हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो खुद ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी को फौरन हटा लिया जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर लिखा, ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है। उन्होंने इसमें शामिल सभी पक्षों को बधाई दी।

ट्रंप ने यूएस-ईरान-पीस डील का किया ऐलान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, ईरान के साथ समझौता अब पूरा हो गया है, सभी को बधाई! मैं होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी टैक्स के पूरी तरह से खोलने की परमिशन देता हूं और साथ ही साथ यूएस की नौसैनिक नाकाबंदी को तत्काल हटाने की भी अनुमति देता हूं। दुनिया के सभी जहाज अपने इंजन चालू करें, तेल की सप्लाई शुरू होने दें!

19 जून को डील साइन होगी - पाक पीएम
खबरों की माने तो ट्रंप से पहले मध्यस्थता कराने का दावा करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने डील कंफर्म करने होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि शांति समझौते में लेबनान भी शामिल है, शहबाज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लंबी बातचीत के बाद हमें यह खुशी हो रही है कि अमेरका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया हैं दोनों पक्षों ने लेबनान समेत सभी मोर्चों पर मिलिट्री ऑपरेशन खत्म करने की घोषणा की है, पाक पीएम के मुताबिक, इस समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में साइन होंगे।

pc- loksatta.com