Iran-US Conflict: ईरान की ट्रंप को खुली धमकी, दोबारा किया हमला तो अब हिंद महासागर तक फैलेगा युद्ध
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान ने खुले में अब अमेरिका को धमकी दी है। ईरान की और से कहा गया है कि अमेरिका के हमलों की वजह से पश्चिम एशिया में फैली जंग अब हिंद महासागर तक पहुंच सकती है। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेेनइ के सलाहकार याह्या रहीम सफवी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अगर अमेरिका या इजरायल ने उनकी जमीन पर फिर से हमला किया तो इस बार तेहरान पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में याह्या रहीम सफवी ने कहा, संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट से लाल सागर तक फैल गया है। इसलिए यह संभव है कि ईरान पर नए हमले होने की सूरत में यह युद्ध का मोर्चा इससे आगे बढ़े और हिंद महासागर या शायद उससे भी आगे तक पहुंच जाए।
ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री की ओर से भी गुरुवार को एक अहम बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान की रक्षा नीति अब बदल रही है। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल माजिद इब्न रजा ने यूएन जनरल असेंबली में अपने राष्ट्रपति भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि तेहरान की रक्षा नीति बदल गई है।
pc- jagran






