Iran-US Conflict: ट्रंप ने कहा खत्म होने वाला हैं ईरान युद्ध, जल्द गिरने वाली हैं तेल की कीमतें
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान से युद्ध के बीच में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की दिशा में अमेरिका तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम उस युद्ध को बहुत जल्दी खत्म करने जा रहे हैं क्योंकि ईरानी बुरी तरह थक गए हैं और किसी भी कीमत पर अमेरिका से समझौता करना चाहते हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने यह भी कहा कि हम तो हमले करने की तैयारी कर चुके थे लेकिन आखिरी वक्त में इसे टाल दिया गया। ट्रंप बार-बार यह कहते रहे हैं कि अगर बातचीत विफल रही तो वॉशिंगटन नए सिरे से हमले कर सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, मुझे लगता है कि हम इस लड़ाई को बहुत जल्दी खत्म कर लेंगे और तेहरान के पास कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। हम इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे कि उनके पास न्यूक्लियर हो। उम्मीद है कि हम इसे बहुत अच्छे तरीके से पूरा करेंगे और जल्दी ही ये लड़ाई खत्म होगी। अब यह होगा तो आप देखेंगे कि तेल की कीमतें धड़ाम से गिरेंगी। दुनिया में बहुत सारा तेल मौजूद है और कीमतें तेजी से कम होंगी।
pc- BBC






