Iran-US conflict: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान पर नहीं गिराएंगे परमाणु बम, लेकिन कर सकते हैं...

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को ईरान में जमीन पर उतारने की संभावना को भी खारिज किया। हालांकि, सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा ठिकानों और परमाणु केंद्रों पर हमले के नए विकल्प तैयार कर रही है।

न्यूजमैक्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स परमाणु बम नहीं है, बल्कि यह बेहद शक्तिशाली पारंपरिक बम है. उन्होंने कहा, नहीं, मैं परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करूंगा। हमें इसकी जरूरत नहीं है, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ईरान में अमेरिकी सैनिकों को जमीन पर उतारने पर विचार करेंगे, तो उन्होंने कहा, मुझे ऐसा होता नहीं दिख रहा।

सीएनएन ने सैन्य योजना से जुड़े अधिकारियों के हवाले से बताया कि ट्रंप ने सेना को ईरान पर हमले के नए विकल्प तैयार करने का निर्देश दिया है। इनमें ऊर्जा ढांचे और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की योजनाएं शामिल हैं। ईरान के पिकैक्स माउंटेन में मौजूद परमाणु ठिकाने पर हमला भी इन विकल्पों में शामिल बताया गया है।

pc- aaj tak