Iran-US: जेडी वेंस का बड़ा बयान, इजरायली सिस्टम के कुछ लोग जंग को हमेशा के लिए जारी रखना चाहते हैं

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध लंबा ही खींच चुका है। इस बीच अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस ने कहा है कि इजरायली सिस्टम के कुछ लोग अमेरिकी जनता की राय को बदलने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ईरान के साथ जंग लंबे समय तक चलती रहे। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो वेंस नेे यह भी कहा कि कुछ लोग ईरान के साथ हुई शांति वार्ता को बिगाड़ने में लगे हैं, वेंस ने इजरायल की तरफ से अमेरिकी सलाहकार ब्रैड पार्सकेल को हायर किए जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

जो रोगन के साथ एक इंटरव्यू में वेंस ने कहा कि इजरायली सिस्टम के अंदर कुछ लोग जंग को हमेशा के लिए जारी रखना चाहते हैं और इसके लिए वे अमेरिकी जनता की सोच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वेंस ने आरोप लगाया कि एक विदेशी प्रभाव अभियान उनकी मदद से हुई सीजफायर बातचीत को पटरी से उतारने की कोशिश में लगा है।

pc- india tv hindi