Iran-US: ईरान पर हमले रोकने के ट्रंप के फैसले से अंजान नेतन्याहू, बिना जानकारी दिए शुरू कर शांति वार्ता
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त ऑपरेशन के तौर पर ईरान के खिलाफ यु़द्ध शुरू किया था। लेकिन अब युद्ध को रोकने, शांति वार्ता, समझौतों पर फैसले ट्रंप अकले ले रहे है। ऐसे में अब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गुरुवार की घोषणा से भी हैरानी हुई है। क्योंकि उन्हें इस बारे में अमेरिकी ने पहले कोई सूचना नहीं दीं।
दरअसल, ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान के नेतृत्व ने एक समझौता ज्ञापन के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इससे 60 दिन के संघर्ष-विराम, होर्मुज को फिर से खोलने और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर नई बातचीत का रास्ता साफ हो सकता है। इन्हीं घटनाक्रमों के आधार पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ नियोजित अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है।
अमेरिकी समाचार आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि ट्रंप द्वारा प्रस्तावित समझौते का खुलासा करने से पहले नेतन्याहू को इसकी पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ट्रंप की घोषणा के बाद नेतन्याहू ने उनसे फोन पर बात की, जिसके बाद इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त किया।
pc- latimes.com





