Iran-US: होर्मुज को लेकर ईरान-अमेरिका में फिर भड़की जंग, अमेरिका ने ईरान पर बरसाए बम
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ईरान के बीच हुए समझौत धरे के धरे ही रह गए, एक बार फिर से अमेरिका ने ईरान पर बम बरसाए है। होर्मुज में एक दिन पहले तीन जहाजों पर हुए हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए अमेरिका ने ईरान को गंभीरत नतीजे भुगतने की चेतावनी दी थी। होर्मुज में हुए इन हमलों ने पश्चिम एशिया में जंग की आग फिर से भड़का दी है। अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए हैं, अमेरिकी सेना ने केशम द्वीप, बंदर अब्बास और सीरिक में हवाई हमले किए हैं।
ईरानी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक सीरिक में भी सात विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक दक्षिणी पोर्ट सिटी सीरिक में कई धमाके हुए हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हमलों की पुष्टि की है। सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य हमले शुरू कर दिए गए हैं। सेंटकॉम ने इन हमलों की वजह होर्मुज स्ट्रेट में वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमले को बताया है।
pc- news18






