Iran-US: ट्रंप ने ईरान पर सबसे खतरनाक और बड़े हमले की दी खुली धमकी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच अब युद्ध और खतरनाक स्थिति में पहुंचने वाला है। जानकारी के अनुसार मिडिल ईस्ट में शांति की कोई किरण नजर नहीं आ रही है। उल्टा हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सबसे खतरनाक और बड़े हमले की खुली धमकी दे दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा है कि अगर ईरान गंभीर वार्ता नहीं करता तो अमेरिका पूरे दम के साथ हमला कर सकता है। यह धमकी ऐसे समय आई है जब जून में हुआ सीजफायर पहले ही टूट चुका है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनाव चरम पर पहुंच गया है।

ट्रंप ने ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि ईरान पर अभी तक पर्याप्त दबाव नहीं बना है। अमेरिकी सेना लगातार कई रातों से ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है। इजरायल भी तैयार खड़ा है, हालांकि ट्रंप का कहना है कि फिलहाल उसे जरूरत नहीं पड़ेगी। तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गई हैं, जो पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

pc- ndtv india