Iran-US: ट्रंप ने ईरान के नक्शे की जगह लगाई खुद की फोटो, किए लगातार 7 पोस्ट

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसके लिए प्रयास भी किए गए हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक घंटे के अंदर 7 पोस्ट किए हैं जो ईरान से जुड़े हुए हैं। ट्रंप के ये पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं, इन पोस्ट्स के जरिए उन्होंने यह मैसेज देने की कोशिश की कि अमेरिका के सैन्य और आर्थिक दबाव के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

ईरान के नक्शे पर अपनी तस्वीर
खबरों की माने तो ट्रंप के पहले पोस्ट में ईरान के नक्शे पर उनकी खुद की फोटो लगी हुई थी। इससे कुछ ही दिन पहले उन्होंने सामरिक रूप से बेहद अहम हॉर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट रखने की बात भी कही थी।

दूसरी पोस्ट में हॉर्मुज का नक्शा और आंकड़े दिखाए गए। इसके मुताबिक, इस रास्ते से तेल की सप्लाई जो संघर्ष से पहले 2 करोड़ बैरल प्रति दिन थी, वह अब फिर से संभलकर 1.8 करोड़ बैरल प्रति दिन तक पहुंच गई है।

बाय-बाय खार्ग
ट्रंप ने एआई से बनी एक फोटो शेयर की, जिसमें एक फाइटर जेट ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर हमला करता दिख रहा है और वहां भीषण आग लगी हुई है और लिखा बाय-बाय खार्ग।

pc- thegentlemansjournal.com