Iran-US: ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना, लेकिन ईरान नहीं होगा!

इंटरनेट डेस्क। ईरान अमेरिका युद्ध में शांति वार्ता के लिए दूसरे दौर की वार्ता एक फिर से इस्लामाबाद में होने जा रही है। पहले दौर की वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकल सका था। ऐसे में अमेरिका दूसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार है। लेकिन ईरान इस वार्ता में शामिल होगा या नहीं यह पक्का नहीं है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा था कि वेंस पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। वेंस ने 11-12 अप्रैल को ईरान से बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया था। बातचीत करीब 21 घंटे चली थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया था। दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल को लेकर मतभेद हैं।

अमेरिका और ईरान के तनाव बढ़ने की वजह ट्रम्प की ईरान को धमकी और ईरानी जहाज ‘टूस्का’ को कब्जे में लेना है। इसे लेकर ईरान ने नाराजगी जताई और इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे।

pc- NBC news