Iran Iseal US War: ईरान युद्ध के बीच अच्छी खबर, ईरान विदेश मंत्री ने कहा, भारत सहित पांच देशों के लिए खुला रहेगा स्ट्रेट होर्मुज
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर है और खबर भी बहुत बड़ी है। जानकारी के अनुसार ईरान ने पांच देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है। साथ ही उन्होंने भारत समेत पांच मित्र देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने का ऐलान किया है।
क्या बोले अराघची
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अराघची के मुताबिक, भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन देशों ने ईरान से संपर्क कर सुरक्षित मार्ग की मांग की थी, जिसके बाद समन्वय के जरिए उन्हें अनुमति दी गई। होर्मुज सिर्फ दुश्मन देशों के लिए बंद है, लेकिन बाकी देशों के लिए खुला है। अराघची ने कहा, हम युद्ध की स्थिति में हैं, इसलिए अपने दुश्मनों और उनके सहयोगियों के जहाजों को गुजरने देने का कोई कारण नहीं है।
मित्र देशों के लिए किया
खबरों की माने तो उन्होने कहा, कई जहाज मालिकों या उन देशों, जिनके ये जहाज हैं, ने हमसे संपर्क किया है और अनुरोध किया है कि हम होर्मुज से उनके जहाजों को सुरक्षित गुजरने को सुनिश्चित करें। इनमें से कुछ देशों के लिए, जिन्हें हम मित्र मानते हैं, या ऐसे मामलों में जहां हमने अन्य कारणों से ऐसा करने का फैसला किया है, हमारी सेनाओं ने सुरक्षित मार्ग प्रदान किया है।
pc- aaj tak






