Iran–US War: ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में भिड़ंत, अमेरिका चाहता हैं शांति, इजरायल बोला हमले शुरू हो...

इंटरनेट डेस्क। ईरान के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत के दौरान जबरदस्त बहस हुई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप  जहां नई डील के साथ जंग रोकने के प्रयास में हैं, तो वहीं नेतन्याहू ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई चाहते हैं। इसी मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक फोन पर तीखी और तनावपूर्ण बातचीत हुई।

क्या बोले
खबरों के अनुसार इजरायली पीएम नेतन्याहू से मतभेद होने के बावजूद, ट्रंप ने ईरान नीति को लेकर सार्वजनिक रूप से एकजुट रुख अपनाया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ईरान के मुद्दे पर नेतन्याहू वही करेंगे जो मैं उनसे करवाना चाहता हूं, उन्होंने यह भी कहा कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं। लेकिन हाल ही में फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों के बीच गहरे मतभेद उभर कर सामने आए हैं।

नेतन्याहू ट्रंप में नहीं बनी सहमति
एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के मुद्दे पर सहमत नहीं हैं। दोनों नेताओं के बीच फोन पर करीब एक घंटे तक तनावपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें नेतन्याहू ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले तुरंत शुरू करने पर जोर दिया, जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने हथियारों का इस्तेमाल करने से पहले कूटनीति और शांति समझौते को एक और मौका देने की वकालत की।

pc- NBC news