Iran War: ईरान में तख्तापलट, सेना ने सत्ता ली हाथ में, राष्ट्रपति को किया गया पूरी तरह से!

इंटरनेट डेस्क। ईरान में युद्ध के साथ साथ बहुत कुछ बदलता दिख रहा हैं, चर्चा यह भी हैं की ईरान में तख्तापलट हो गया हैं,  सेना ने सीधे सत्ता हाथ में ले ली हैं..ईरान इंटरनेशनलश् न्यूज के सूत्र तो कुछ यही संकेत दे रहे हैं, रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका से युद्ध के बीच ईरान में शासन की कमान अब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपने हाथों में ले ली है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन को पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। राष्ट्रपति पेजेश्कियन के द्वारा की गई नियुक्तियों और बड़े निर्णयों पर रोक लगा दी गई है।

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सैन्य बल ने युद्ध के दौरान बने दबाव के बीच केंद्र शासन के शक्तिशाली पदों पर दबदबा बना लिया है। बीते गुरुवार को राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने एक नया खुफिया मंत्री नियुक्त करना चाहा था, लेकिन आईआरजीसी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके पीछे क्या वजह रही, ये भी राष्ट्रपति को नहीं बताया गया। आईआरजीसी के मुख्य कमांडर अहमद वाहिदी ने हुसैन देहगान कई उम्मीदवारों को खारिज कर दिया, जिनकी नियुक्ति उच्च पदों पर होनी थी।

pc- india tv hindi