Iran War: ट्रंप की धमकी के बाद 40 दिन से जारी युद्ध में हुआ 2 सप्ताह का सीजफायर, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभ्यता खत्म करने की...
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ने ईरान को सोशल मीडिया से धमकी दी और कहा कि आज रात को ईरानी सभ्यता खत्म कर दी जाएगी। इस धमकी के कुछ ही घंटों बाद ईरान और अमेरिका और इजरायल के बीच 40 दिन से जारी जंग में सीजफायर की घोषणा हो गई। यह सीजफायर आखिरकार 2 हफ्ते तक रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।

क्या बोले थे ट्रंप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीजफायर से पहले ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को सुरक्षित रास्ता नहीं मिला तो वह उसकी पूरी सभ्यता खत्म कर देंगे। उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह डील पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के दखल के बाद संभव हो पाई। पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया।

क्या हैं डील में
खबरों की माने तो समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे। ईरान भी हमले बंद करेगा। इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की मदद से सुनिश्चित की जाएगी।
pc- BBC, modern.az, THE HINDU





