Iran War: इजरायल ने लेबनान में किए 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले, 250 से ज्यादा लोगों की मौत, 900 के करीब घायल

इंटरनेट डेस्क। इजरायल ने बुधवार की रात पूरे लेबनान में हवाई हमलों की झड़ी लगा दी। जानकारी के अनुसार इजरायल ने 10 मिनट के अंदर 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। जिन्हें उसने हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और सैन्य ठिकाने बताया। इस हमले में 250 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

हमले में मारे गए 250 लोग
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अधिकारियों का कहना है कि ईरान में सीजफायर के बावजूद, लेबनान के हथियारबंद गुट हिज्बुल्लाह के खिलाफ युद्ध जारी है। इजरायल ने इस हवाई हमले को अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है। बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी के सभी जगहों को निशाना बनाया गया है। इसके अलावा 890 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेरूत में हुए अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले की जगह पर, कई घंटों बाद भी, आपातकालीन बचावकर्मी क्षतिग्रस्त इमारतों में लोगों की तलाश कर रहे थे।

मलबे के नीचे दब गई जिंदगी
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस युद्ध के कारण न जाने कितनी जिंदगी मलबे के नीचे दब गई है। अब तक कुल 1,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें कम से कम 130 बच्चे शामिल हैं। जबकि इजरायल का कहना है कि उसने हिज्बुल्लाह के लगभग 1,100 लड़ाकों को मार गिराया है। इसके साथ ही वॉशिंगटन में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। 

pc- aaj tak