Israel-Lebanon: इस्राइली हमलो से हिला बेरुत, लेबनान और सीरिया के बीच कटा मुख्य रास्ता
- byShiv
- 05 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। इस्राइल लेबनान के बीच चल रहा युद्ध बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को इजरायली सेना ने बेरुत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाया। यहां इस्राइल ने आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के केंद्रीय खुफिया मुख्यालय पर हवाई हमले किए। ऐसे में बड़े नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। वही खबर हैं कि बमबारी के चलते लेबनान और सीरिया के बीच मुख्य रास्ता कट गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिणी उपनगरों में रातभर हुए विस्फोटों के चलते कई किलोमीटर तक इमारतें हिल गईं। इस्राइली सेना ने बेरुत में हमलों की जानकारी दी। सेना का कहना है कि उसने आधी रात के आसपास हिजबुल्ला के केंद्रीय खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया था।
साथ ही दावा किया कि इस्राइली सेना ने पिछले 24 घंटों में 100 हिजबुल्ला लड़ाकों को मार गिराया है। हालांकि, इस्राइली सेना ने ये नहीं बताया कि बेरुत पर किए गए ताजा हमले में उसने किसे निशाना बनाया था।
pc- cnn