Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, 23 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक क्रूज पानी में डूग गया जिसने सबके झकझोर दिया। नर्मदा नदी के बैकवाटर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच पर्यटकों से भरा क्रूज अचानक डूब गया। अब तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

झकझोर दिया हादसे ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली के रहने वाले प्रदीप कुमार इस हादसे में किसी तरह बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और चार साल का बेटा अब भी लापता हैं। प्रदीप ने हादसे की भयावह कहानी सुनाते हुए क्रूज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि क्रूज पर सुरक्षा इंतजाम नाममात्र के थे। क्रू के दो सदस्य मौजूद थे, लेकिन जब हालात बिगड़े तो उन्होंने यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया। प्रदीप के मुताबिक, किसी को समय पर लाइफ जैकेट तक नहीं दी गई। पर्यटकों ने खुद ही एक-दूसरे को लाइफ जैकेट पहनाई। उन्होंने बताया कि जब तेज लहरें उठने लगीं, तब किनारे पर मौजूद लोगों ने भी चालक को क्रूज किनारे लगाने के लिए कहा था। लेकिन चालक वापस शुरुआती प्वाइंट तक जाने पर अड़ा रहा।

हादसे के बाद बरगी डैम के आसपास चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और मंत्री धर्मेंद्र लोधी पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे। दोनों मंत्रियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की।

हादसे की वजह क्या थी?
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नर्मदा नदी के बैकवाटर में मौसम अचानक खराब हो गया था। तेज हवाएं चलने लगीं और पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि क्रूज पहले ही अस्थिर हो चुका था। इसके बावजूद चालक ने उसे तत्काल किनारे नहीं लगाया।

pc- tv9, deccanherald.com, thehawk.in