Jaipur: खो-नागोरियन में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क। जयपुर के खो-नागोरियन इलाके में मंगलवार सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 मृतकों में से अभी तक 7 लोगों की पहचान हुई, जबकि एक अन्य की पहचान की कोशिश जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मकान से आग की लपटों से घिरे मजदूर निकले, जिनमें से कुछ सड़क पर गिर पड़े। इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर पूर्व अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया है। 

सीएम ने बताई दुखद घटना

मीडिया रिपोटर्स की माने तो भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, जयपुर के खो नागोरियान इलाके में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर दुखद है। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 5 लोगों ने सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि एक अज्ञात व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया और दो अन्य व्यक्ति की मौत निजी अस्पताल में हुई।

pc-ndtv raj