Jaipur: जयपुर के हरमाड़ा में डंपर ने 23 लोगों को कुचला, 13 लोगों की मौत, 10 गंभीर, बढ़ सकती हैं मरने वालों की संख्या
- byShiv
- 03 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। फलोदी में रविवार को 15 लोगों की मौत के एक दिन बाद राजधानी जयपुर में एक बड़ी दुर्घटना हो गई। जयपुर में एक डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे अभी तक कम-से-कम 13 लोगों के मारे जाने की ख़बर हैं, इसके साथ ही आंकड़ा और बढ़ सकता है। इसके साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा हैं की ट्रक के ब्रेक फैल हो गए और ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।
जानकारी के मुताबिक, कुल 23 लोग इस भीषण हादसे की चपेट में आए हैं, जिनमें से 13 लोगों की मौत पुष्टि की गई है, अधिकारियों ने बताया है कि 6 शव एसएमएस हॉस्पिटल और 4 शव कांवटिया अस्पताल लाए गए हैं।
खबरों की माने तो यह हादसा जयपुर के हरमाड़ा के लोहामंडी इलाके में हुआ है जो एक व्यस्त इलाका है। दुर्घटना की वजह अभी तक साफ़ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जयपुर के लोहामंडी इलाके में तनाव और आक्रोश है। बताया जा रहा है कि डंपर लगभग एक किलोमीटर तक बेकाबू रास्ते पर दौड़ता रहा, इस दौरान रास्ते में जो भी वाहन या व्यक्ति सामने आया उसने उसे टक्कर मार दी। हादसे की जगह पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर के पलटने के बाद वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया।
pc- amar ujala





