Jaipur Audi accident: मुख्य आरोपी दिनेश फरार, कांस्टेबल मुकेश सहित सात लोग गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को भगाने के लिए करी थी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पिछले दिनों हुए चर्चित ऑडी हादसे  में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है। जयपुर पुलिस ने सोमवार को एक सेवारत कांस्टेबल समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर मुख्य आरोपी दिनेश को फरार कराने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप है।

क्या हुआ था
जानकारी के अनुसार जयपुर के पत्रकार थाना इलाके के खरबास सर्किल पर एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 निर्दाेष लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस भीषण दुर्घटना में 22 साल के मृदुल खरबास की मौत हो गई थी, जबकि 15 अन्य लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद से ही कार चला रहा दिनेश मौके से फरार है। गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों में मुकेश कुमार रणवा भी शामिल है, जो रिजर्व पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे के बाद कांस्टेबल मुकेश और उसके साथी पप्पू चौधरी ने कानून की मदद करने के बजाय मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की।

किए प्रयास
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जांच अधिकारी और पत्रकार कॉलोनी थाना प्रभारी मदन कड़वासरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच अन्य आरोपियों  ने मुख्य आरोपी को शरण देने और उसे शहर से बाहर निकालने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों ने दिनेश को फरार होने के लिए न केवल वाहन उपलब्ध कराया, बल्कि उसे पैसे भी दिए ताकि वह पुलिस की पकड़ से दूर रह सके। सात गिरफ्तारियों के बावजूद, इस हादसे का मुख्य आरोपी दिनेश अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

pc- ndtv