Jaipur: बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी की हत्या, कार में मिला शव, कारोड़ों के लेन देन का बताया जा रहा मामला
- byShiv
- 15 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की लाश कार में मिलने के बाद अफरा तफरी का महौल हो गया। बताया जा रहा हैं कर मृतक बिल्डिंग मटेरियल का कारोबारी था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इधर सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विधानी निवासी हरिशंकर शर्मा (40) के रूप में हुई है।
2 दिनों से था लापता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक 13 जून को घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। सोमवार सुबह घर के नजदीक खड़ी एक कार की पिछली सीट पर हरिशंकर का शव मिला। शव को प्लास्टिक और बोरे में लपेटकर रखा गया था। शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पैसे के लेन-देने का था विवाद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक और एक परिचित व्यक्ति के बीच लंबे समय से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन दोनों की मुलाकात हुई थी, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, और मामला हिंसक झगड़े में बदल गया। परिजनों का आरोप है कि मृतक के करोड़ों रुपये फंसे हुए थे, और पैसों के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। उनका कहना है कि घटना के बाद शव को छिपाने और बाद में ठिकाने लगाने का प्रयास भी किया गया।
pc- ndtv





