Jaipur: सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, गांव के सरकारी स्कूल की देखने गए थे हालात, आशुतोष रांका के साथ भी धक्का मुक्की
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने अभियान स्कूल ठीक करो के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव के सरकारी स्कूल की हालत देखने भेजे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। वहीं सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और गाड़ियों के शीशे तोड़े।
सुबह-सुबह रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हंगामा हुआ जब सीजेपी के कार्यकर्ता स्कूल की हालत देखने वहां पहुंचे। गांव वालों ने इसका विरोध किया और उन्हें भगा दिया। इसके थोड़ी देर बाद आशुतोष रांका खुद स्कूल पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हुई। ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी और उन्हें गांव से दौड़ाया, साथ ही गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने आशुतोष समेत सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और उन्हें गांव से खदेड़ दिया।
pc- aaj tak





