Jaipur: खो नागोरियान इलाके में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, बच्चे समेत 4 लोगों की जलकर मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो नागोरियान इलाके में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना ने आस पास के इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां एक घर के अंदर चल रही पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित 4 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
रिहायशी इलाके में थी पटाखा फैक्ट्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आयशा नगर के तलाई क्षेत्र में यह पटाखा फैक्ट्री घनी आबादी के बीच एक मकान में चल रही थी। बताया जा रहा है कि घर में रखे किसी ज्वलनशील पदार्थ ने अचानक आग पकड़ ली और उसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर काम कर रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और अंदर ही लोग जल गए।
अस्पताल में किया गया भर्ती
हादसे में झुलसे 5 लोगों को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसे देखते हुए उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने मोर्चा संभाला और रेस्क्यू ऑपरेशन कर आग बुझाई।
pc- ndtv, etv bharat





