Jaipur: राजधानी में इंटरनेट बंद, जेडीए कर रहा कार्रवाई, हटाए जाएंगे 5 धार्मिक स्थल, 3,000 पुलिसकर्मी तैनात
- byShiv
- 08 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज इंटरनेट बंद हैं और देर रात 12 बजे तक बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार जयपुर के मालवीय नगर के पास नंदपुरी अंडरपास के नजदीक जयपुर विकास प्राधिकरण ने अतिक्रमण के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान किसी तरह का महौल खराब ना हो इसको लेकर सर्तकता बरती जा रही है। इस अतिक्रमण में मंदिर, मस्जिद और मिनार, संतसंग भवन शामिल हैं जो तोड़े जाने है।
80 फीट चौड़ा होगा सड़क
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अंडर पास के पास रेलवे लाइन के समानांतर सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए राइट ऑफ वे में आ रहे 1 मस्जिद, 2 मंदिर, 1 मजार और 1 सत्संग भवन सहित कुल 5 धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के लिहाज से करीब 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
अफवाह नहीं फैल इसलिए उठाया कदम
खबरों की माने तो प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए संभागीय आयुक्त के आदेश पर जयपुर उत्तर और पूर्व के दर्जनों थाना क्षेत्रों में रविवार रात 12 से सोमवार रात 12 बजे तक 2जी से 5जी मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएसमएस और सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स) सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा कारणों से बिजली सप्लाई भी काट दी गई है और मीडिया व आम जनता की आवाजाही पर पूरी तरह रोक है।
pc- bhaskar, news18






