Jaipur: कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया लेपर्ड, ट्रैंकुलाइज कर निकाला गया जल संसाधन मंत्री के घर से बाहर
- byShiv
- 20 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस में आज जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में लेपर्ड घुस गयाग। इसके बाद सुबह से ही हड़कंप मचा हुआ था, जिसे लेकर राहत की खबर सामने आई है, बताया जा रहा हैं कि वन विभाग की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को पकड़ लिया है।
बंगले के स्टाफ ने दी थी सूचना
आपको बता दें कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। मंत्री के बंगले के स्टाफ ने परिसर के अंदर एक तेंदुए को घूमते देखा, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी में भी हुई। इसके बाद तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया गया और शहर से दूर ले जाया गया।
शहरी इलाकों में हो रही एंट्री
कई बार पहले भी शहर के कई इलाकों में लेपर्ड घुस चुके है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आज भी लेपर्ड खाने की तलाश में जंगल से भटकते हुए सिविल लाइंस इलाके में आ गया होगा। दूसरी तरफ, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
pc- instagram.com






