Jaipur Municipal Corporation Elections: जयपुर की पूर्व महापौर और भाजपा प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल हारी चुनाव

इंटरनेट डेस्क। जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस से विधायक का टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा ज्वाइन की थी, भाजपा ने मान सम्मान में नगर निगम के चुनावों में वार्ड 110 से अभी टिकट दे दिया। लेकिन जनता ने स्वीकार नहीं करते हुए उन्हें हरा दिया। जी हां  परकोटे के  वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व महापौर को कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता मेठी से हार झेलनी पड़ी है। सुनीता पिछली बार के पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए आज गतगणना हो रही है। ज्यादातर वार्डों के परिणाम आ चुके हैं। खबरों के अनुसार, जयपुर में भारतीय जनता पार्टी का एक बार फिर से दबदबा देखने को मिल रहा है। यहां पर 57 वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है।

वहीं कांग्रेस के खाते में अभी तक 40 पर सीटें आ चुकी हैं। वहीं 11 सीटों पर पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिल चुकी है। जल्द ही बची हुई सीटों के भी परिणाम आने वाले है।

pc- thebuckstopper.com