Jaipur: 28 घंटो से पानी की टंकी पर बैठे हैं अभी भी एनएसयूआई के छात्र, छात्रसंघ चुनाव करवाने की हैं मांग...
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पिछले लगभग 28 घंटोें से एनएसयूआई के 3 छात्र अभी भी पानी की टंकी पर ही बैठे है। गुरूवार की पूरी रात भी छात्र वहीं पर बैठे रहे और अभी भी नहीं उतरे है। पुलसि कल से उन्हें समझा रही है, लेकनि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। पुलसि के जवान टोंक फाटक ओवर ब्रिज और टंकी के नीचे दोनों जगह तैनात किए गए हैं।
कल से पानी की टंकी पर बैठे हैं छात्रनेता
छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर तीन छात्रनेता कल सुबह पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। एनएसयूआई के छात्रनेता वियोना जाट, विजयपाल कुड़ी और कौशिन खान प्रदर्शन कर रहे हैं, टंकी पर चढ़े छात्रों की सुरक्षा में प्रशासन ने सिविल डिफेंस के कार्मिकों को वहां पर तैनात किया है। इसके साथ ही टंकी के आसपास नेट लगाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने राजस्थान में पिछले 4 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, लेकिन लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द चुनाव कराने की घोषणा की मांग की।
pc- ndtv raj





