Jaipur: करधनी इलाकें में दिल दहलाने वाली घटना, पत्नी और 3 बेटियों को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके के गोविंदपुरा क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक दिल दहला देने वाला बड़ा मामला हुआ है। बताया जा रहा हैं की एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और तीन जवान बेटियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस वीभत्स हत्याकांड के बाद से आरोपी पति राहुल झा मौके से फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल झा ने बेहद क्रूरता के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है, घर में रखे ब्लॉक से बने निर्माण सामग्री के टुकड़ों यानी ईंट से चारों के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में आरोपी की पत्नी के अलावा उसकी तीन बेटियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 17 से 23 साल के बीच बताई जा रही है। घर के भीतर इस तरह खून से सनी लाशें मिलने के बाद आसपास में दहशत का माहौल है।

पुलिस पहुंची मौके पर
वारदात की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस तुरंत भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुँची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस खौफनाक वारदात के पीछे पारिवारिक कलह मुख्य कारण माना जा रहा है।

pc- news18