Jaipur: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को युवक ने जड़े थप्पड़, बताया ये कारण
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सोमवार को जयपुर में प्रदर्शन के लिए आए थे, लेेकिन राजधानी जयपुर में एक प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को युवक ने थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक घटना के तत्काल बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
क्या कहा युवक ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो थप्पड़ मारने वाले युवक ने कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जिहादी मानसिकता वाला बताया। आरोपी ने कहा कि कहा ये (कॉकरोच जनता पार्टी) देश के लोगों को बिना मतलब बरगला रहे हैं। आरोपी ने घटनास्थल पर मौजूद पत्रकरों से कहा कि मैं जयपुर से हूं, राष्ट्रवादी हूं और किसी पार्टी से मेरा कोई वास्ता नहीं है।
क्यों आंदोलन किया जा रहा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कॉकरोच जनता पार्टी नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।
pc- ndtv.in






