Jaipur: शादी के किया इनकार तो युवती को मार दी गोली, एक साल से बना रहा था दबाव, दे चुका था जान से मारने की धमकी
- byShiv
- 28 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां किराए के मकान में रह रही एक युवती को उसके रिश्तेदार ने घर में घुसकर सीने में गोली मार दी। बताया जा रहा हैं की यह घटना जयपुर में सांगानेर थाना क्षेत्र में सीतापुरा इलाके में हुई है। गोली युवती के सीने में जाकर अटक गई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ी.,शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शादी का बना रहा था दबाव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। पुलिस के अनुसार लड़की शादी से इनकार कर रही थी, इस पर 20 वर्षीय युवती को गोली मारी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले करीब एक साल से उस पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। यह घटना देर रात करीब 10.30 बजे उस समय हुई जब युवती अपने किराए के फ्लैट पर अकेली थी, क्योंकि उसकी मां और भाई अपनी दुकान पर गए हुए थे।
धौलपुर का बताया जा रहा आरोपी
पुलिस का कहना है कि धौलपुर जिले का निवासी आरोपी आकाश मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर कथित तौर पर फ्लैट पर पहुंचा और युवती के सीने में गोली मारकर फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी फ्लैट की ओर भागे और युवती को लहूलुहान हालत में देखा। तुरंत उसकी मां और भाई को सूचित किया, फिलहाल युवती को जयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भरतपुर की रहने वाली युवती जयपुर में सीतापुरा इलाके में अपनी मां और भाई के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
pc- ndtv





