Jammu and Kashmir: कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट के छिपे होने की आशंका
- byShiv
- 18 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। बुधवार तड़के से इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी और आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा का वांछित कमांडर लतीफ भट्ट के इलाके में छिपे होने की सूचना है।
सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि लतीफ भट्ट कुलगाम के इसी इलाके में मौजूद है। उसकी तलाश में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर अभियान शुरू किया है। फिलहाल मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी और किसी आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खुलासा किया था कि 10 नवंबर को उमर निसार डार और लश्कर-ए-तैयबा/ टीआरएफ कमांडर लतीफ भट्ट ने कुलगाम के कई इलाकों में रेकी की थी। दोनों मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम पहुंचे थे। एजेंसियों के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए संभावित ठिकानों की पहचान की थी।
pc- amar ujala




