Jammu and Kashmir: शादी समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, पकड़ा गया हमलावर, 20 वर्षो से कर रहा था हत्या की प्लानिंग
- byShiv
- 12 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार को एक शादी समारोह में सरेआम फायरिंग हो गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब फारूक अब्दुल्ला अपने सुरक्षा घेरे के साथ समारोह से बाहर निकल रहे थे, गनीमत रही कि गोली उन्हें छूकर निकल गई और सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावर को मौके पर ही दबोच लिया।
डिप्टी सीएम को आई चोट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस हमले में डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी को मामूली चोटें आई हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर ने बिल्कुल करीब आकर पीठ पर रिवाल्वर सटाई और ट्रिगर दबा दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर की पहचान 61 वर्षीय कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, वह जम्मू के पुराने शहर का निवासी है और आर्थिक रूप से संपन्न बताया जा रहा है।
पिस्तौल बरामद
पुलिस ने उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की है, जिससे उसने फारूक अब्दुल्ला पर हमला किया। उसके सफेद बाल और साधारण पहनावे के कारण किसी को शक नहीं हुआ कि वह एक बड़ी साजिश को अंजाम देने आया है। पूछताछ के दौरान आरोपी कमल ने जो खुलासे किए हैं, वे सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ाने वाले हैं, सूत्रों के मुताबिक, कमल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला की हत्या करने की योजना बना रहा था। वह बस एक सही मौके की तलाश में था, आज उसे पता चला कि उसके चचेरे भाई के बेटे की शादी में फारूक अब्दुल्ला भी शामिल होने वाले हैं। कमल को भी इस शादी में न्योता मिला था, उसे लगा कि यह मौका सबसे बेहतर है क्योंकि शादी के शोर-शराबे और भीड़ में वह आसानी से निशाना साध सकता है, उसने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल साथ रखी और जैसे ही डॉक्टर साहब बाहर निकलने लगे, उसने पीछे से आकर हमला कर दिया।
pc- aaj tak






