इंटरनेट डेस्क। जम्मू में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां रामनगर शहर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया, अभी कुछ ही देर पहले मैंने उधमपुर के डीसी श्री मिंगा शेरपा से बात की। मुझे गांव कनोटे में हुए एक दुखद सड़क हादसे की जानकारी मिली, जो करीब एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ। यह हादसा रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस से जुड़ा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है. भारी जनहानि की आशंका है। हर संभव मदद दी जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।
pc- amar ujala






