Jan-Dhan Yojana: आपने नहीं खुलवाया हैं अभी तक भी जन-धन खाता तो जान ले प्रोसेस, मिलेगा ये लाभ भी
- byShiv
- 13 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई जन-धन योजना को शुरू हुए 12 साल पूरे हो गए हैं। इस योजना के तहत करोड़ों लोगों ने अपने खाते खुलवाए है। इन करोड़ों लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। जन-धन योजना भले ही नागरिकों के हित में शुरू की गई है, लेकिन इसने सबसे ज्यादा देश की महिलाओं को मजबूत बनाया है।
कैसे खुलेगा खाता?
क्या इस योजना का लाभ आपने कभी नहीं उठाया है? यदि नहीं तो इसके तहत खाता जरूर खुलवा लें। अब भी देर नहीं हुई है आप इसके तहत खाता अभी खुलवा सकते हैं। आइये बताते हैं कैसे।
इस योजना के तहत आप किसी भी सरकारी या निजी बैंक में अपना खाता खुलवा सकते हैं
इसके लिए आपको एक पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की जरूरत होगी, जिसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज चाहिए।
यदि आपके पास दस्तावेज नहीं हैं तो बैंक के नियमों के अनुसार आप छोटा खाता भी
योजना के फायदे
इस योजना के तहत यदि आप खाता खुलवाते हैं तो आपको निम्नलिखित फायदे प्राप्त होगें
जमा राशि पर ब्याज मिलेगा
एक लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर होगा
कोई मिनिमम शेष राशि अपेक्षित नहीं होगी
लाभार्थी 0 बैलेंस से लेकर 30,000 का जीवन बीमा उसकी मृत्यु के बाद मिल सकता है
सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इन खातों से लाभ प्राप्त होगा
pc- fintra.co.in






