Job and Education
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सत्र 2 का परिणाम हुआ जारी, देख सकते हैं आप भी यहां पर
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपके घर में से भी बच्चों ने जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हैं। जी हां जेईई मेन 2026 सत्र 2 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2026 में शामिल हुए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के बाद तय होगा कि कौन से टॉप 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 से जुड़े सभी अपडेट्स यहां चेक करते रहें।
pc- articles.findmycollege.com






