JEE Main Result 2026: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट जारी, श्रेयस मिश्रा बने टॉपर

इंटरनेट डेस्क। आपने भी अगर जेईई मेंस सेशन 1 की एग्जाम दी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की होने वाली है। जी हां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेंस रिजल्ट 2026 के सेशन-1 के नतीजे जारी कर दिए हैं, इस बार जेईई मेंस परीक्षा में कुल 12 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें 100 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं, टॉपर्स लिस्ट में सबसे ज्यादा उम्मीदवार राजस्थान के हैं और टॉपर्स लिस्ट में एक भी लड़की नहीं है।

महिला टॉपर की बात करें तो लड़कियों में हरियाणा की आशी ग्रेवाल ने टॉप किया है, जिन्हें 99.9969766. पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं, बता दें कि परीक्षा में 13.55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था, जिसमें 13.04 लाख से ज़्यादा कैंडिडेट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, इस बार अटेंडेंस रेट 96.26 परसेंट रहा था।

JEE Main 2026 सेशन 1 में कुल 13,04,653 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 8,55,085 लड़के और 4,49,568 लड़कियां थीं, जनरल कैटेगरी में, 2,95,078 पुरुषों ने एग्जाम दिया, जबकि 1,57,747 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
 

pc- thecsrjournal.in