Jharkhand: सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया के बाद अब झारखंड की उर्मिला ने कर दिया कांड, जीजा के चक्कर में होने वाले मंगेतर का कर दिया मर्डर
- byShiv
- 15 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोनम रघुवंशी और पुणे की सिया के बाद अब झारखंड के गिरिडीह में भी बड़ा कांड सामने आया है। यहां शादी से महज तीन दिन पहले एक मंगेतर ने अपने होने वाले पति की हत्या करा दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की का अपने ही जीजा से प्रेम संबंध था और उसकी होने वाली शादी उनके रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गई थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर होने वाले दूल्हे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या के बाद शव को बिहार के जंगल में फेंक दिया गया ताकि पहचान और वारदात के सुराग मिटाए जा सकें।
गुमशुदगी करवाई थी दर्ज
पूरा मामला गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का है, यहां भिखोडीह गांव निवासी 20 वर्षीय नीरज हाजरा 5 जुलाई को अचानक लापता हो गया था। उसके पिता सुभाष हाजरा ने जमुआ थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई, शुरुआत में पुलिस ने इसे सामान्य गुमशुदगी का मामला मानकर जांच शुरू की। इस मामले में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच टीम ने मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल से पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर टीम बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र स्थित बेला जंगल पहुंची, यहां पहले से बरामद एक अज्ञात शव की पहचान नीरज हाजरा के रूप में हुई।
बना लिया था हत्या का प्लान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आई कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। जांच में पता चला कि गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गमतरिया गांव निवासी उर्मिला कुमारी का अपने ही जीजा सुभाष पासवान से प्रेम संबंध था, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे, इसी दौरान परिवार वालों ने उर्मिला की शादी नीरज हाजरा से तय कर दी, दोनों की शादी में केवल तीन दिन का समय बचा था, पुलिस के मुताबिक, यह रिश्ता उर्मिला और उसके प्रेमी को स्वीकार नहीं था, ऐसे में दोनों ने कथित तौर पर नीरज को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
सुनियोजित तरीके से की गई हत्या
पुलिस का कहना है कि पूर्व नियोजित योजना के तहत नीरज को बुलाया गया, इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई, हत्या के बाद शव को बिहार के बेला जंगल में फेंक दिया गया। इस मामले में एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
pc- aaj tak






