Jharkhand: छात्रों के आंदोलन के बीच JPSC के तीनों सदस्यों का इस्तीफा, आज CID करेगी पूछताछ
- byShiv
- 10 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच जेपीएससी के तीनों सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। अजीता भट्टाचार्य, जमील अहमद, अनिमा हांसदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा हैं की राज्यपाल संतोष गंगवार ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, सीआईडी समन के बाद जेपीएससी के सदस्यों ने ये फैसला लिया। सीआईडी आयोग की परीक्षाओं में अनियमितताओं की जांच कर रही है, तीनों सदस्यों से सोमवार को पूछताछ होगी।
16 दिनों से जारी हैं आंदोलन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक को लेकर बीते 16 दिनों से आंदोलन जारी है। इस बीच रविवार को आंदोलनकारी छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई। इस दौरान हेमंत सोरेन की सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों की कई बड़ी मांगें मान ली हैं। बैठक में बनी सहमति के तहत छात्रों के भारी विरोध और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को देखते हुए 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
10 अगस्त को विधानसभा घेराव की घोषणा
हालांकि प्रदेश की सरकार ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की आंदोलनकारी छात्रों की मांग को फिलहाल मानने से इनकार किया है। लेकिन सरकार ने ये कहा है कि इस परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों की न्यायिक जांच कराई जाएगी, इस बीच छात्रों ने इस प्रमुख मांग को नहीं माने जाने के चलते 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की घोषणा की है।
PC- aaj tak






