job news 2026: स्टेशन मास्टर के पदों के लिए कल से शुरू हो रहे आवेदन, जाने कितनी मिलेगी सैलेरी
- byShiv
- 26 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सरकारी नौकरी करनी हैं और वो भी रेलवे की तो फिर ये खबर आपके लिए है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के करीब 1250 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होंगे। वहीं, अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2026 है।
पदों का नाम- स्टेशन मास्टर
कुल पद- 1250
आवेदन की लास्ट डेट- 25 नवंबर 2026
आवेदन- ऑनलाइन
कितना मिलेगा वेतन- स्टेशन मास्टर का पद 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-6 में आता है। इस पद के लिए शुरुआती बेसिक वेतन 35,400 रुपये प्रति महीने निर्धारित है।
आयु सीमा- रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टर के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी है। अधिकतम आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 30 वर्ष ही रहेगी।
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट rrbapply.gov.inदेख सकते हैं
pc- orissapost.com





