job news 2026: आईबीपीएस में निकली हैं क्लर्क के पदों के लिए भर्ती, कर सकते हैं आप भी इसके लिए आवेदन
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्साेनेल सिलेक्शन की ओर से क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 01 अगस्त से आवेदन कर सकते है।
पदों का नाम- क्लर्क
आवेदन की अंतिम तिथि- 21 अगस्त, 2026
कितनी मिलेगी सैलरी- इस परीक्षा के तहत चयनित किए गए उम्मीदवारों को 24,050 रुपये से लेकर 64,480 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा- न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता- क्लर्क के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पूरी की हो।
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट IBPS देख सकते हैं
pc- getlokalapp.com






