job news 2026: खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं इस तारीख तक आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हरियाणा लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी समूह-बी भर्ती 2026 के लिए आवेदन दोबारा शुरू करने की सूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 45 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते है। 
कितने पदों पर होगी भर्ती-कुल 45 पद
पदों का नाम-खाद्य सुरक्षा अधिकारी 
शैक्षणिक योग्यता- संबंधित विषय में स्नातक, स्नातकोत्तर या पीएचडी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष 
वेतन कितना मिलेगा-  वेतनमान के तहत शुरुआती मूल वेतन 35,400 रुपये प्रति माह मिलेगा।
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट hpsc.gov.in/hi-in देख सकते हैं
pc- welcome-hub-germany.com