job news 2026: आईसीएसआई में निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी इसके लिए आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है।  इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती नई दिल्ली/नोएडा स्थित मुख्यालय, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और मानेसर क्षेत्रीय कार्यालयों और देशभर के विभिन्न चैप्टर कार्यालयों के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का नाम- एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
आवेदन की अंतिम तिथि-    12 अगस्त 2026
कितनी वैकेंसी भरी जाएंगी- इस भर्ती अभियान के तहत कुल 20 पद भरे जाएंगे। 
शैक्षणिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री।
संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव।
आयु सीमा -  अधिकतम आयु 35 वर्ष
सैलरी-पे-स्केल 25,500 रुपये से 81,100 रुपये
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट देख सकते हैं

pc- getlokalapp.com