Job and Education
job news 2026: एनआईसीएल में निकली हैं 500 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
- byShiv
- 25 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी तलाश में हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में नौकरी का शानदार मौका है। इस कंपनी में असिस्टेंट के पद पर 500 वैकेंसी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई को शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त ह।
पदों का नाम-असिस्टेंट
कुल पद- 500
आवेदन की अंतिम तिथि- 7 अगस्त 2026
आवेदन- ऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यता-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय या स्ट्रीम में ग्रेजुएशन
उम्र सीमा क्या है- उम्र सीमा 21 से 30 साल
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट NICL देख सकते हैं
pc- economictimes






