job news 2026: कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी इसके लिए आवेदन

इंटरनेट डेस्क।  आप भी एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुरुष और महिला कॉन्स्टेबल के कुल 734 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम डेट- 6 अगस्त 2026
कुल पदों की संख्या- 734
पदों का नाम-कॉन्स्टेबल
योग्यता- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास 
आयु सीमा-सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष 
सैलेरी- लेवल-3 वेतनमान के तहत 20,000 रुपये से 64,000 रुपये प्रतिमाह तक 
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट HPPSC देख सकते हैं 

pc- founditgulf.com