job news 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के पदों पर भर्ती, आवेदन में बचा हैं 1 दिन
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग ने सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। अधिकारियों ने इसके लिए 15 अगस्त 2026 को आवेदन आमंत्रित किए थे, आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2026 है।
कुल पद-24,752
पदों का नाम- सफाई कर्मचारी
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को राजस्थान का निवासी होना चाहिए, साथ ही सफाई कर्मचारी के तौर पर काम करने का एक साल का अनुभव होना चाहिए, पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है।
आयु सीमा- 1 जनवरी 2026 के अनुसार न्यूनतम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम 40 साल है।
सैलेरी- पदों के अनुसार
आवेदन- ऑनलाइन
आवेदन की लास्ट डेट- 13 अक्टूबर 2026
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in देख सकते हैं
pc- india.com






