job news 2026: एचपीसीएल में निकली हैं इन पदों के लिए वैकेंसी, कर सकते हैं आप भी आवेदन

इंटरनेट डेस्क। आपको नौकरी की तलाश हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने वर्ष 2026-27 के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में 358 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आप भी आवेदन कर सकते है। 
पदों का नाम- ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी 
आवेदन- ऑनलाइन 
आवेदन की लास्ट डेट- उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे
कुल पद-358
कौन कर सकता है आवेदन- इस भर्ती में केवल चार इंजीनियरिंग शाखाओं के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं
सैलेरी-कुल 25,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा. इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल की ओर से दिए जाएंगे, जबकि 4,500 रुपये भारत सरकार की ओर से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट HPCL देख सकते हैं

pc- shine.com