Job and Education
job news 2026: इस जॉब के लिए आवेदन करने के बचे हैं आपके पास 7 दिन, फिर नहीं मिलेगा मौका
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर सरकारी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने भर्ती का मौका दिया है। कंपनी ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन विभागों में कुल 135 पद भरे जाएंगे।
पदों के नाम- इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन
आवेदन की लास्ट डेट- 26 अगस्त 2026
कुल पद- 135 पदों पर होगी भर्ती
योग्यता- पदों के अनुसार होगी
सैलेरी- 2 लाख तक मिलेगी
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट ntpc.co.in देख सकते हैं
pc- HR news






