job news 2026: वित्त एवं लेखा सेवा के इन पदों के लिए कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 20 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर नौकरी करने की सोच रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा में 26 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इसमें 5 अगस्त 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती सीधी भर्ती से थोड़ी अलग है, यह मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है, जो पहले से ही हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए
एक्सपीरियंस- उम्मीदवार के पास अपनी वर्तमान नौकरी में कम से कम 3 साल की रेगुलर सर्विस का एक्सपीरियंस होना जरूरी है
कुल पद- 26
कैसे करें आवेदन- आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट hppsc.hp.gov.in देख सकते हैं
pc- economictimes.indiatimes.com





